कंपनी के बारे में सूचना (Company History & Overview - Hindi)

Having problems viewing this text? Click here

1.1           सिंहावलोकन एवं इतिहास

PPL लंदन आधारित UK की संगीत उद्योग सेवा कंपनी है जो 5,750 से अधिक रिकार्ड कंपनियों एवं UK के 45,000 से अधिक कलाकारों की ओर से रिकार्डेड संगीत को लाइसेंस देती है। इसके अलावा, कंपनी के पूरे विश्‍व में समान संगठनों के साथ 45 द्विपक्षीय करार हैं जो 5,750 अतिरिक्‍त रिकार्ड कंपनियों एवं 29,000 कलाकारों का प्रतिनिधित्‍व करते हैं। सार्वजनिक रूप में ध्‍वनि रिकार्डिंग बजाने वाले किसी कारोबार को PPL से लाइसेंस लेना होता है।
 
कंपनी रिकार्डेड संगीत उद्योग के दिल पर राज करती है तथा पचहत्‍तर वर्ष से रिकार्ड कंपनियों के लिए तथा अभी हाल में कलाकारों के लिए संगीत का लाइसेंस देने वाली कंपनी है। इसका गठन EMI और Decca ने किया तथा यह 1934 में निगमित कंपनी बनी।

UK के टेलीविजन केंद्रों, तकरीबन 230 इंटरनेट रेडियो केंद्रों तथा 330 स्‍थलीय वाणिज्‍यिक रेडियो केंद्रों से PPL घरेलू एवं अंतर्राष्‍ट्रीय प्रभार/नए मीडिया राजस्‍व के साथ-साथ सार्वजनिक अभिनय आय एकत्रित करता है जिसे फिर वितरित किया जाता है और रिकार्ड कंपनियों एवं कलाकारों को अदा किया जाता है। जो ब्राडकास्‍टर अपने कार्यक्रमों में ध्‍वनि रिकार्डिंग शामिल करते हैं, उन्‍हें भी PPL से लाइसेंस लेना होता है। रेडियो पर, इसमें BBC द्वारा प्रचालित 60 रेडियो केंद्रों यथा रेडियो 1 एवं रेडियो 2; 350 वाणिज्‍यिक रेडियो केंद्रों यथा Capital Radio, Kiss FM और Magic; सामुदायिक रेडियो; विद्यार्थी रेडियो तथा इसी तरह के अन्‍य का लाइसेंस शामिल है। TV पर, BBC के नौ चैनलों तथा ITV, Channel 4, FIVE, BSkyB तथा इसी तरह के अन्‍य चैनल जैसे सैकड़ों वाणिज्‍यिक TV केंद्रों को PPL लाइसेंस देता है। ऑनलाइन एवं मोबाइल प्‍लेटफार्म के लिए, BBC की i-Player जैसी सेवाओं, LastFM जैसी इंटरनेट रेडियो सेवाओं, BT Vision, Virgin Media तथा इसी तरह की अन्‍य जैसी मांग पर TV सेवाओं में ध्‍वनि रिकार्डिंग के प्रयोग के लिए PPL लाइसेंस देता है।   

यह कंपनी क्‍लब से लेकर शॉप, पब, बार, कार्यालय, कारखाना, हेयर ड्रेसर, रेस्‍त्रां तक हजारों सार्वजनिक निष्‍पादन स्‍थलों के साथ-साथ ऐसे अन्‍य संगीत प्रयोक्‍ताओं को भी लाइसेंस देती है, जो सार्वजनिक रूप से ध्‍वनि रिकार्डिंग बजाते हैं। जिम से लेकर विश्राम गृह, स्‍पोर्ट्स स्‍टूडियो से लेकर गैलरी तक ऐसे कारोबारों की व्‍यापक श्रृंखला को समाहित करने के लिए पचास से अधिक भिन्‍न टैरिफ हैं जो संगीत बजाते एवं प्रयुक्‍त करते हैं। उदाहरणार्थ, कंपनी देश में इधर-उधर 14 आयल रिग्‍स एवं 360 बिंगो हाल को लाइसेंस देती है!
 
PPL अपनी रिकार्ड कंपनी के सदस्‍यों की वाणिज्‍यिक रिकार्डिंग के प्रयोग तथा अपने कलाकार सदस्‍यों की उन रिकार्डिंग्स पर अभिनय के संबंध में अनेक विभिन्‍न देशों में समान लाइसेंसदाता कंपनियों से पूरे विश्‍व से भी एकत्रित करता है। इस समय यह PPL के लिए विकास का एक प्रमुख क्षेत्र है क्‍योंकि पूरे विश्‍व में UK के रंगपटल (repertoire) का प्रयोग महंगा है।
 
जब PPL संगत लाइसेंस शुल्‍क एकत्रित कर लेता है, तो इसे इस धन को संगत रिकार्ड कंपनियों एवं कलाकारों में वितरित करना होता है। इनमें रूपक कलाकारों के साथ-साथ सभी सत्र के संगीतकार शामिल हैं जिसकी श्रृंखला में उदाहरण के लिए, आर्केस्‍ट्रा प्‍लेयर से लेकर वादक एवं गायक आते हैं। यह लाइसेंसधारियों से प्‍लेलिस्‍ट प्राप्‍त करके और फिर अपने रंगपटल के डेटाबेस से उस प्‍लेलिस्‍ट का मिलान करके यह काम करता है ताकि यह तैयार कर सके कि प्रत्‍येक ट्रैक पर किस रिकार्ड कंपनी को भुगतान किया जाना है तथा किन कलाकारों को भुगतान किया जाना है।

PPL अपने लिए मुनाफा नहीं रखता, यह इस तरह काम करता है जैसे यह अपने सदस्‍यों एवं संघटकों के लिए एवं उनकी ओर से काम करता हो। प्रचालन लागत निकालने के बाद, पूरी आय ऐसे सदस्‍यों में बांट दी जाती है जिनके ट्रैक को सार्वजनिक रूप में प्रसारित किया गया है या चलाया गया है। ट्रैक स्‍तर पर आय को आबंटित करने के लिए, कंपनी हर वर्ष 23 मिलियन से अधिक ट्रैकों को प्रॉसेस करती है। हाल के वर्षों में VPL को मिलाकर PPL का राजस्‍व आज प्रतिवर्ष £140 मिलियन से अधिक है। ये राजस्‍व रिकार्ड कंपनियों के साथ-साथ कलाकारों के लिए भी उत्‍तरोत्‍तर महत्‍वपूर्ण बनते जा रहे हैं। लाइसेंस शुल्‍क एकत्रित करने, उन्‍हें प्रॉसेस करने तथा रायल्‍टी वितरित करने की वास्‍तविक लागत उस सकल राजस्‍व से ली जाती है जिसे कंपनी एकत्रित करती है, किंतु कोई अतिरिक्‍त ज्‍वाइनिंग शुल्‍क या प्रशासन प्रभार नहीं है। कंपनी की लागत एवं आय का अनुपात आज से चार वर्ष पहले के अनुपात से घटकर कमोवेश आधा रह गया है।  
 
PPL इस समय संगीत उद्योग की मुख्‍य सफलता गाथाओं में से एक है क्‍योंकि इसके वार्षिक राजस्‍व में पर्याप्‍त वृद्धि हो रही है। जैसा कि वर्ष दर वर्ष PPL की भूमिका बढ़ रही है, इसका यह भी मतलब है कि उद्योग में इसकी भूमिका लाइसेंस देने एवं वितरण करने की मूल भूमिका से अधिक विस्‍तृत हो गई है। इस तथ्‍य के मद्देनजर कि PPL अपनी रिकार्ड कंपनी एवं कलाकार सदस्‍यों से पर्याप्‍त मात्रा में डेटा की अपेक्षा करता है ताकि यह उनके अधिकारों का प्रबंधन करने में समर्थ हो सके, PPL ने कई अन्‍य सेवाएं प्रदान करना शुरू किया है।

PPL औसतन 6,500 नई रिकार्डिंग्‍स के लिए साप्‍ताहिक आधार पर इलेक्‍ट्रानिक रूप में ब्‍यौरा प्राप्‍त करता है। जब यह डेटा कंपनी के अपने डेटाबेस में फीड हो जाता है, तो यह डेटा संगीत के लिए PRS for Music को हस्‍तांतरित किया जाता है ताकि यह गीतकारों, संगीतकारों एवं प्रकाशकों की ओर से संगत प्रतिलिपि अधिकार दिला सके। PPL यह डेटा चार्ट के प्रयोजनार्थ अधिकारिक चार्ट कंपनी को तथा चोरी रोकने के प्रयोजनार्थ ब्रिटिश फोनोग्राफिक उद्योग एवं अंतर्राष्‍ट्रीय फोनोग्राफिक उद्योग संघ को भी प्रदान करता है।
 
VPL के साथ मिलकर, कंपनी के प्रचालन के अन्‍य क्षेत्रों में PPL Repertoire Database एवं PPL Video Store शामिल हैं।